शनिवार, 4 जनवरी 2014

प्रधानमंत्री से 20 सवाल

1-साल में 1 करोड़ 20 लाख रोजगार देने का वादा करने के बावजूद रोजगार क्यों नही दे पाए?
2-100 दिन में महंगाई कम करने का वादे का क्या हुआ?
3-गिरती अर्थव्यवस्था का कारण अर्थव्यवस्था का कुप्रबंधन तो नहीं?
4-क्या वर्तमान विकास दर को वह सर्वसमावेशी मानते हैं?
5-क्या राहुल में प्रधानमंत्री बनने के गुण हैं?
6-शिक्षा और स्वास्थ्य के मोर्चे पर यह देश उनका आंकलन कैसे करेगा?
7-क्या भ्रष्टाचार पर लगाम न लगा पाना उनकी सबसे बड़ी कमजोरी थी?
8-क्या कांग्रेस के लिए मोदी से पार पाना नामुमकिन है?
9-देश में काले धन को रोकने और विदेश से कालाधन लाने के लिए उन्होने क्या कदम उठाये?
10- आर्थिक सुधारों को लेकर उनकी सरकार फैसला क्यों नही ले पाई?
11- बार बार कमजोर प्रधानमंत्री कहे जाने से उनके लिए मुश्किल नही होती?
12- निवेश से जुड़ी कई परियोजना को समय से मंजूरी ना दे पाना क्या उनकी अक्षमता नही?
13- क्या राजकोषिय घाटे को वह 4.8 फीसदी तक रख पाऐंगे
14- क्या 4 राज्यों की हार ने कांग्रेस का मनोबल तोड़ दिया है?
15-विदेश नीति के मोर्चे पर आप सबसे अहम फैसला किसे मानते हैं?
16- राजनीतिक प्रशासनिक और पुलिस सुधारों को लेकर उनकी सरकार ने क्या किया?
17- क्या आम आदमी पार्टी भविष्य में कांग्रेस के लिए एक बड़ी मुश्किल बनकर खड़ी होगी?
18- आपके कार्यकाल के दौरान प्रत्यक्ष कर संहिता यानी डीटीसी और वस्तु और सेवा कर क्याों लागू नही हो पाया?
19- नक्सलवाद की समस्या से निपटने के लिए क्या बंदूक ही एकमात्र औजार है?
20- क्या सामाजिक योजनाओं को लागू करने के लिए आपने और एनएसी के बीच हमेश मतभेद रहे?

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें